Akshay Kumar की मिशन मंगल का 'साहो' और 'बाटला हाउस' से नहीं होगा क्‍लैश?

Akshay Kumar की मिशन मंगल का 'साहो' और 'बाटला हाउस' से नहीं होगा क्‍लैश?

ऐसा लगता है कि अक्षय कुमार स्‍टारर 'मिशन मंगल' के मेकर्स ने एक बड़ा बॉक्‍स ऑफिस क्‍लैश टाल दिया है। पहले ऐसी रिपोर्ट्स आई थीं कि यह फिल्‍म 15 अगस्‍त के मौके पर रिलीज होगी और इसका मुकाबला प्रभास की 'साहो' और जॉन अब्राहम की 'बाटला हाउस' से होगा।


अब लेटेस्‍ट रिपोर्ट्स की मानें तो 'मिशन मंगल' के मेकर्स ने फिल्‍म को एक हफ्ते पहले रिलीज करने का फैसला लिया है। अक्षय की फिल्‍म अब 9 अगस्‍त को ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जल्‍द ही इसका ऑफिशल अनाउंसमेंट भी हो सकता है।

चूंकि जॉन अब्राहम की 'बाटला हाउस' और प्रभास की 'साहो' को टी-सीरीज ही प्रड्यूस कर रहा है, ऐसे में माना जा रहा है कि दोनों का क्‍लैश नहीं हो सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो बाटला हाउस की रिलीज को आगे के लिए बढ़ाया जा सकता है।

इससे पहले राजकुमार राव और मौनी रॉय की फिल्‍म 'मेड इन चाइना' को भी स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होना था लेकिन मेकर्स ने फिल्‍म को एक महीने के लिए आगे बढ़ा दिया।

अगर ऐसा ही होता है तो अब प्रभास स्‍टारर साहो 15 अगस्‍त को अकेले रिलीज होगी। इस तरह बॉक्‍स ऑफिस पर फिल्‍म को काफी फायदा हो सकता है।