विधानसभा अध्यक्ष से ए.सी.बी. महानिदेशक और जयपुर पुलिस आयुक्त की शिष्टाचार भेंट

विधानसभा अध्यक्ष से ए.सी.बी. महानिदेशक और जयपुर पुलिस आयुक्त की शिष्टाचार भेंट

जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से सोमवार को विधानसभा में नव पदस्‍थापित ए.सी.बी. महानिदेशक गोविन्द गुप्ता और जयपुर पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने शिष्टाचार भेंट की। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने गुप्‍ता और मित्तल को नई जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं दीं।

अध्यक्ष देवनानी से दोनों अधिकारियों ने सम्‍बधित विभागों में किये जा रहे कार्यों के बारे में बताया। देवनानी ने दोनों अधिकारियों को विभागों में नवाचारों के लिए सुझाव दिये। अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि पुलिस प्रशासन जनविश्वास का प्रतीक बने। उन्होंने कानून व्यवस्था में सुधार, पारदर्शिता और संवेदनशीलता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए कहा।