टिकटॉक स्टार एकता जैन हॉरर कॉमेडी ‘खली बली’ में काम करेंगी
मुंबई
बॉलीवुड अभिनेत्री और टिकटॉक स्टार एकता जैन एक हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘खली बली’ में नजर आएंगी। टिकटॉक स्टार ने हिंदी, हिंग्लिश और संस्कृत में कई टीवी सीरियल और हिंदी फिल्मों में काम किया है।
फिल्म का निर्माण वन एंटरटेनमेंट फिल्म प्रोडक्शंस और प्राची मूवीज के कमल किशोर मिश्रा ने किया है। टिकटॉक एप पर वे काफी लोकप्रिय हैं और प्लेटफॉर्म पर उनके चार लाख फॉलोवर और 28 लाख हट्र्स हैं।
फिल्म के लेखक और निर्देशक मनोज शर्मा हैं। फिल्म की शूटिंग मुंबई और लखनऊ में होगी। फिल्म में धमेंद्र, मधु सिंह, कायनात अरोड़ा, रजनीश दुग्गल, रोहन मेहरा, विजय राज, राजपाल यादव, हेमंत पांडे, असरानी, यासमीन खान और एकता जैन अभिनय करेंगे।
bhavtarini.com@gmail.com 
