कार्तिक को फोन करता है कैरव

कार्तिक को फोन करता है कैरव

ये रिश्ता क्या कहलाता है में आपने देखा कि पिछले दिनों कार्तिक और नायरा अलग रह रहे हैं। नायरा को खोने का गम अभी भी कार्तिक को सता रहा है और दूसरी शादी नहीं करना चाह रहा है। जब भी कोई कार्तिक को वेदिका से शादी करने के लिए कहता है, वह बचने की कोशिश करता है। पिछले एपिसोड में आपने देखा कि कार्तिक नायरा की मौत के लिए खुद को जिम्मेदार मानता है। कार्तिक यह बात मनीष को भी बताता है।

हालांकि मनीष यह नहीं जानता है कि आखिर कार्तिक और नायरा के बीच क्या गलत हुआ था। बाद में कार्तिक उसी जगह जाता है, जहां पांच साल पहले नायरा का ऐक्सिडेंट हुआ था। तभी कार्तिक कैरव का फोन आता है, जो उसे 'पापा’ कहकर बात करता है। दरअसल, कैरव अपने पिता के बारे में कुछ नहीं जानता। वह नायरा के फोन पर एक नंबर डायल करता है और फोन कार्तिक को लग जाता है। कैरव अपना लक आजमाना चाहता था।

जब नायरा गोयनका हाउस से निकली थी वह प्रेग्नेंट थी। हालांकि उसने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में कार्तिक को नहीं बताया था क्योंकि उसने नायरा की वफादारी पर सवाल उठाया था। अगले एपिसोड के प्रोमो में दिखाया गया है कि कैरव कार्तिक को फोन करकर उसे अपने पिता बताता है।