कार्तिक के टच में आएगी नायरा?

कार्तिक के टच में आएगी नायरा?

टीवी के आदर्श कपल नायरा और कार्तिक के साथ किस्मत खेल कर रही है। दोनों के बीच भरोसे की कमी हो गई जिसके कारण दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए। कार्तिक नायरा पर भरोसा नहीं करता जिसके बाद नायरा अपने रिलेशनशिप से बाहर आने का फैसला करती है।

हालांकि कार्तिक को अपनी गलती का अहसास है औऱ वह अपने आपको इसकी सजा भी देता है। उसे लगता है कि उसने नायरा को हमेशा के लिए खो दिया है लेकिन सच्चाई यह है कि नायरा जिंदा है और यह बात कार्तिक को पता ही नहीं है। कार्तिक को यह भी नहीं पता है कि जब वे अलग हुए थे तब नायरा प्रेग्नेंट थी।

नायरा ने कायरव को जन्म दिया और उसके जन्म के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। वह एक बार फिर अपनी जिंदगी शुरू करने के लिए गोवा शिफ्ट हो जाती है जबकि कार्तिक अपने काम में बिजी हो जाता है। इस बीच, वेदिका कार्तिक की जिंदगी में आती है। दादी चाहती हैं कि कार्तिक वेदिका से शादी कर ले लेकिन वह अभी तक नायरा को नहीं भूल पाया है।

अब 5 साल बाद, लगता है कि कार्तिक और नायरा की किस्मत फिर से पलटने वाली है। कायरव यूं ही फोन पर एक नंबर डायल करता है जो कार्तिक का निकलता है। कार्तिक को लगता है कि उसका कायरव के साथ कुछ खास कनेक्शन है और उससे फोन पर बात करता है। आने वाले एपिसोड के प्रोमो में दिखाया जाता है कि 5 साल बाद कार्तिक और नायरा पहली बार फोन पर बात करते हैं। इसके बाद कायरव गायब हो जाता है और किसी को पता नहीं है कि वह कहां चला गया है।