कार्तिक की शादी करना चाहती हैं दादी
ये रिश्ता क्या कहलाता है के पिछले एपिसोड में आपने देखा कि कैरव अपनी मां को उसके बर्थडे पर स्पेशल महसूस कराना चाहता है। कैरव लाइट से नायरा का नाम लिखकर उसे सरप्राइज देता है। दूसरी और कार्तिक भी नायरा का जन्मदिन मोमबत्तियां जलाकर और उसके लिए एक केक बनाकर मनाता है।
अगली सुबह, गोयनका हाउस में नायरा के बर्थडे के मौके पर पूजा रखी गई है। स्वर्णा को छोड़कर सभी चाहते हैं कि कार्तिक वेदिका से शादी कर ले। हालांकि कार्तिक अभी भी नायरा से प्यार करता है और अपने अतीत को भुलाना नहीं चाहता है। इस बीच, गोवा में नायरा खुद को अकेला महसूस करती है और कार्तिक को बहुत याद करती है।
अगले एपिसोड में आप देखेंगे कि दादी कार्तिक को दोबारा शादी के लिए कहती हैं। दादी कार्तिक को वेदिका से किए गए वादे को निभाने के लिए कहती है।
bhavtarini.com@gmail.com 
