एक साथ नजर आईं दीपिका पादुकोण और मॉडल केंडल जेनर
बॉलिवुड ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने न्यू यार्क में एक चैरिटी डिनर में सुपरमॉडल और रिएलिटी टीवी स्टार केंडल जेनर के साथ फोटो खिंचवाई, जिसमें दोनों मुस्कुराती नजर आ रही हैं। मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता के लिए सक्रिय रहने वाली दीपिका पादुकोण न्यू यॉर्क प्रेसबाइटेरियन हॉस्पिटल द्वारा आयोजित एन्ग्जाइटी यूथ सेंटर डिनर में शरीक हुई थीं।
सिलेब्रिटी हेयरस्टाइलिस्ट गैब्रिएल जॉर्जियु ने इन दोनों स्टार्स की फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। फोटो में दीपिका एल्बर्टा फेरेट्टी पैंटसूट और बड़े झुमके पहने नजर आ रही हैं। वहीं, केंडल ऑरेंज कलर की बॉडीकोन ड्रेस में नजर आ रही हैं।
उधर, दीपिका पादुकोण ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है। इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'मानसिक बीमारी ने समाज के सामने कठिन चुनौती पेश की है, लेकिन बीमारी के साथ मेरे अनुभव ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है, जिसमें से एक धैर्य है... लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात जो सिखाई है वह है 'उम्मीद'।'
वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म 'छपाक' की शूटिंग पूरी की है। अब वह रणवीर सिंह के साथ फिल्म '83' में नजर आएंगी।
bhavtarini.com@gmail.com 
