वनप्लस की ओर से नए Bullets Wireless Z इयरफोन्स
चाइनीज टेक कंपनी वनप्लस की ओर से लेटेस्ट वायरलेस Bullets Wireless Z अनाउंस कर दिए गए हैं। इन ट्रूली-वायरलेस इयरफोन्स की सेल 10 मई, 2020 से शुरू हो जाएगी। बुलेट्स वायरलेस जेड की कीमत 1,999 रुपये रखी गई है और इन्हें तीन कलर ऑप्शंस- ब्लू, ब्लैक और ओट में खरीदा जा सकेगा। खास बात यह है कि वनप्लस के इस प्रॉडक्ट को ई-कॉमर्स साइट ऐमजॉन और फ्लिपकार्ट दोनों पर खरीदा जा सकेगा।
वायरलेस इयरफोन्स का अर्ली ऐक्सेस ऐमजॉन और वनप्लस ऑनलाइन स्टोर पर 10 मई को सुबह 12 बजे से बायर्स को मिलेगा। वहीं, 11 मई के बाद से ये इयरफोन्स सभी ऑफलाइन और ऑनलाइन चैनल्स पर सेल के लिए उपलब्ध होंगे, जिनमें फ्लिपकार्ट भी शामिल है। यह पहली बार है जब वनप्लस का कोई प्रॉडक्ट फ्लिपकार्ट पर भी सेल के लिए अवेलेबल होगा और वनप्लस ने हाल ही में शॉपिंग साइट के साथ इसके लिए नई पार्टनरशिप की है।
लाइटवेट और कंफर्टेबल डिजाइन
कंपनी ने अपनी लेटेस्ट फ्लैगशिप सीरीज OnePlus 8 के साथ ही ये Bullets Wireless Z इयरफोन्स भी अप्रैल में लॉन्च किए थे। कंपनी का कहना है कि इन इयरफोन्स को म्यूजिक लवर्स और बाकी यूजर्स को बेहतरीन ऑडियो एक्सपीरियंस देने के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी का कहना है कि नए वायरलेस इयरफोन्स ना सिर्फ लाइटवेट हैं बल्कि कानों में कंफर्टेबल लगने के लिए डिजाइन किए गए हैं।
10 मिनट में 10 घंटे का बैकअप
वनप्लस बुलेट्स का डिजाइन काफी प्रीमियम है और स्पोर्टी लुक देता है। कई कलर्स में उतारे गए इस इयरफोन का बैटरी बैकअप भी कमाल का है। वनप्लस की मानें तो केवल 10 मिनट की चार्जिंग के बाद ये वायरलेस इयरफोन्स 10 घंटे तक का लंबा म्यूजिक प्लैबैक दे सकते हैं। साथ ही इन इयरफोन्स में खास वार्प चार्ज टेक्नॉलजी का सपॉर्ट भी दिया गया है। इसमें क्विक स्विच, क्विक पेयर और मैग्नेटिक कंट्रोल जैसे फीचर्स भी यूजर्स को मिलते हैं।
bhavtarini.com@gmail.com

