लॉन्च से पहले 'संजीवनी' की डॉक्टर्स के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग

लॉन्च से पहले 'संजीवनी' की डॉक्टर्स के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग

टीवी के सबसे लोकप्रिय धारावाहिकों में से एक 'संजीवनी' करीब 17 साल बाद वापसी करने जा रहा है। एक समय लोगों के फोवरिट शोज में से एक रहा 'संजीवनी' का टीवी फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैन्स के साथ ही शो की कास्ट के लिए भी यह काफी स्पेशल है। अब मेकर्स शो के ऐक्टर्स और उनके डॉक्टर्स के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग रखने जा रहे हैं। ऐसा समाज में डॉक्टर्स के योगदान की अहमियत समझाने के मकसद से किया जा रहा है।

शो की स्टोरीलाइन कुछ डॉक्टर्स पर बेस्ड है। यह उनकी पर्सनल और प्रफेशनल लाइफ की कहानी है। स्पेशल स्क्रीनिंग में सभी ऐक्टर्स अपने डॉक्टर्स के साथ आएंगे जिन्होंने कभी मेडिकल इमरजेंसी में उनकी या उनके परिवार की मदद की थी। शो के लॉन्च के करीब 3 हफ्ते पहले यह खास स्क्रीनिंग रखी जा रही है। बीते काफी समय से 'संजीवनी' के कमबैक की चर्चा हो रही है।

इस शो की वापसी से फैन्स काफी एक्साइटेड हैं। नए शो में भी ऑरिजनल शो के कुछ पुराने चेहरे देखने को मिलेंगे। शो में मनीष बहल और गुरदीप कोहली नजर आएंगे जो पुराने शो में भी महत्वपूर्ण भूमिका में थे।