रणबीर की जन्मदिन पार्टी में शामिल हुईं बॉलीवुड की ये हस्तियां

रणबीर की जन्मदिन पार्टी में शामिल हुईं बॉलीवुड की ये हस्तियां

मुंबई
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर शनिवार को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस खास दिन को उन्होंने अपने फिल्म जगत के कुछ करीबी दोस्तों संग मनाने का निर्णय लिया।

पिछली रात रणबीर ने अपने बर्थडे के चलते घर पर एक पार्टी रखा, जहां उनकी पूर्व प्रेमिका दीपिका पादुकोण भी अपने पति रणवीर सिंह संग मौजूद रहीं। पार्टी में सितारों का जमावड़ा देखने को मिला, जिनमें सुपरस्टार शाहरुख खान और आमिर खान भी शामिल थे।

फिल्मकार करण जौहर, अनुराग बासु, जोया अख्तर, आदित्य रॉय कपूर, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा भी इस पार्टी में आए।

दोस्तों के अलावा परिवार के सदस्यों ने भी इस पार्टी में शिरकत की जिनमें पिता ऋषि कपूर और मां नीतू सिंह भी रहीं।

इस पार्टी की कुछ तस्वीरें अभी इंटरनेट पर छायी हुई हैं।

इनमें से एक तस्वीर में रणबीर की गर्लफ्रेंड आलिया उनके साथ कैमरे की ओर पोज देती नजर आ रही हैं।