ये रिश्‍ता क्‍या कहलाता है में नायरा क्‍यों हुई शॉक्‍ड?

नायरा विवान से फोन पर बात करती है लेकिन वह शॉकिंग न्‍यूज सुनकर फोन रख देती है। नायरा शॉक्‍ड क्‍यों है? शो के मेकर्स गयू की आगे की स्‍टोरी के साथ हिंट देते हैं।

उधर, मनीष का बैचलर कजन समर्थ दुल्‍हन ढूंढ रहा है। दर्शकों को हिंट मिलता है जब वह भगवान की मूर्ति लगाने में गयू की मदद करता है। लेकिन होता क्‍या है?

नायरा और कार्तिक के द्वारा किसे अस्‍पताल ले जाया गया? क्‍या फैमिली में किसी का ऐक्‍सिडेंट होता है या कोई अटैक होता है? अगले एपिसोड में आगे की स्‍टोरी खुलेगी।

फिलहाल, शो में लेटेस्‍ट डिवेलपमेंट यह है कि सुहासिनी दादी का छोटा भाई पुरु जो कि यूएस में सेटल है, गोयनका हाउस में सरप्राइज विजिट के तौर पर आता है।