फैजल हॉस्‍पिटल से लौट आए घर

फैजल हॉस्‍पिटल से लौट आए घर

फैजल खान को डांस करने से कोई चीज नहीं रोक सकती है और इसका सबूत उनके नए विडियो से मिलता है। फैजल हॉस्‍पिटल से वापस घर लौट आए हैं और हाल ही में उन्‍होंने अपना एक विडियो शेयर किया है।

इस विडियो में वह खुद को मोटिवेट करने के लिए चोटिल पैर के साथ रफ्तार के गाने पर रैप करते नजर आ रहे हैं। कई ऐक्‍टर्स ने उनके जल्‍द स्वस्थ होने की कामना की है।

बता दें, फैजल 'चंद्रगुप्‍त मौर्य' के सेट पर घुड़सवारी के दौरान घायल हो गए थे। इसके बाद उन्‍हें हॉस्‍पिटल में ऐडमिट कराया गया और वहां उनके दाएं पैर की सर्जरी हुई।

इस चोट की वजह से उन्‍हें डांस रिऐलिटी शो 'नच बलिए 9' से भी बाहर होना पड़ा। पिछले वीकेंड पर उनकी पार्टनर मुस्‍कान कटारिया ने सोलो परफॉर्मेंस के जरिए फैजल को ट्रिब्‍यूट दी थी।

फैजल अपनी पार्टनर के साथ शो में लगातार बेहतरीन परफॉर्मेंस से फैंस का दिल जीत रहे थे। वे डांस शो के टॉप स्‍कोरर थे। जज रवीना टंडन और अहमद खान भी तब इमोशनल हो गए जब मुस्‍कान ने स्‍टेज पर आकर फैजल की चोट के बारे में बताया।