निया शर्मा ने पोस्ट की बेबी बंप वाली एक तस्वीर, लोग करने लगे सवाल

निया शर्मा ने पोस्ट की बेबी बंप वाली एक तस्वीर, लोग करने लगे सवाल


सबसे सेक्सी एशियन महिलाओं की लिस्ट दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा जैसी ऐक्ट्रेसेस को टक्कर देनेवाली टीवी ऐक्ट्रेस निया शर्मा सोशल मीडिया पर अपनी हॉट तस्वीरों के लिए अक्सर चर्चा में रहती हैं। इस बार चर्चा की वजह कुछ ऐसी ही है। निया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसी तस्वीर पोस्ट की है, जिसकी वजह से लोग उनकी खिंचाई करते नजर आ रहे हैं।

निया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक प्रेग्नेंट लेडी की तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर के साथ निया ने लिखा है, 'खाने के बाद मैं ऐसी हो जाती हूं' (Me after i eat) और इस तस्वीर को देखकर लोग उनसे तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं। दरअसल तस्वीर में एक लड़की अपना पेट दिखाती नजर आ रही है, जो छोटे से बेबी बम्प की तरह दिख रहा।

एक फैन्स पूछ रहा, 'क्या खाने के बाद?' तो कोई कह रहा, 'ये तो टू मच हो गया'। यह तस्वीर निया की नहीं, फिर भी कई लोग ऐसे भी हैं जो उनसे पूछ रहे हैं कि क्या आप प्रेग्नेंट हैं?