‘डियर कॉमरेड’ का हिंदी रीमेक बनाएंगे करण जौहर
मुंबई
फिल्म निर्माता करण जौहर (Karan Johar) ने हाल ही में घोषणा की है कि वह अभिनेता विजय देवराकोंडा (Vijay Deverakonda) की आगामी तेलुगू फिल्म ‘डियर कॉमरेड’ (Dear Comrade)का हिंदी रीमेक बनाएंगे।
‘डियर कॉमरेड’ की स्पेशल स्क्रीनिंग देखने के बाद करण ने मंगलवार को ट्विटर पर फिल्म की तारीफ की।
Stunning and powerful love story! With top notch performances and exceptional music by @justin_tunes On point debut direction by @bharatkamma @TheDeverakonda is BRILLIANT as is @iamRashmika well done @MythriOfficial ! ANNOUNCING that @DharmaMovies to REMAKE this beautiful film pic.twitter.com/IRZJ7fTZ9L
— Karan Johar (@karanjohar) July 23, 2019
उन्होंने कहा, ‘‘‘डियर कॉमरेड’ को सबसे पहले देखने की खुशी हुई। सशक्त और गहरी प्रेम कहानी। विजय और रश्मिका मंदाना का प्रदर्शन उम्दा था।’’
इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले फिल्म को प्रोड्यूस करने के लिए ‘अति उत्साहित’ हैं।
करण ने कहा, ‘‘यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि धर्मा मूवीज ‘डियर कॉमरेड’ के हिंदी रीमेक का निर्माण करेगी। इसे लेकर अति उत्साहित हूं।’’
bhavtarini.com@gmail.com 
