टीवी सीरीज 'फौजी' के डायरेक्‍टर राज कुमार कपूर का निधन

टीवी सीरीज 'फौजी' के डायरेक्‍टर राज कुमार कपूर  का निधन

मशहूर टीवी सीरीज 'फौजी' के डायरेक्‍टर कर्नल राज कुमार कपूर का गुरुवार को निधन हो गया। उन्‍होंने दिल्‍ली में अंतिम सांस ली। बता दें, राज कुमार कपूर वही शख्‍स थे जिन्‍होंने शाहरुख खान के शुरुआती दिनों में उन्‍हें प्‍लैटफॉर्म दिया था।

कपूर के बेटे ने इस दुखद खबर को फेसबुक पर शेयर करते हुए लिखा, 'हमारे प्‍यारे पिता राज कुमार कपूर ने अपने शरीर को एक नए रोमांच पर जाने के लिए छोड़ दिया है।'

एक फैन क्‍लब ने ट्विटर पर कपूर के अंतिम संस्‍कार से जुड़ी जानकारी देते हुए उन्‍हें श्रद्धांजलि दी। गौरतलब है कि 'फौजी' से शाहरुख ने टेलिविजन डेब्‍यू किया था।

यह कमांडोज की एक ड्रामा सीरीज थी जो आर्मी ट्रेनिंग स्‍कूल को जॉइन करते हैं। शो में 'किंग खान' ने अभिमन्‍यु का रोल प्‍ले किया था।