जब पंकज त्रिपाठी ने रख ली मनोज बाजपेयी की चप्‍पल

जब पंकज त्रिपाठी ने रख ली मनोज बाजपेयी की चप्‍पल

द कपिल शर्मा शो पर इस बार बॉलिवुड के दो टैलंटेड ऐक्‍टर्स मनोज बाजपेयी और पंकज त्रिपाठी नजर आएंगे। उनके साथ कवि कुमार विश्‍वास भी दिखेंगे। शो में दोनों ऐक्‍टर्स ने अपने जीवन से जुड़ी कुछ कहानियां बताईं।

शो का जो प्रोमो रिलीज हुआ है, उसमें मनोज बाजपेयी यह बताते दिख रहे हैं कि कैसे पंकज त्रिपाठी ने उनके चप्पल ले लिए थे। इसके बाद पंकज बताते हैं कि एक बार मनोजजी अपनी फिल्म की शूटिंग के दौरान पटना के मौर्य होटल में मौजूद थे और वह (पंकज) होटल के किचन सुपरवाइजर थे। जब उन्‍हें पता चला कि मनोजजी आए हैं तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

पंकज ने आगे बताया कि अगले दिन सुबह मनोज बाजपेयी होटल से रवाना हुए और अपनी चप्‍पल होटल के कमरे में भूल गए। जब होटल के लोगों ने उन्‍हें यह बात बताई तो पंकज ने कह दिया कि चप्पल जमा करके मत रखो, उन्‍हें दे दो। यह कहानी बताते हुए 'स्‍त्री' फेम ऐक्‍टर भावुक हो गए।

पंकज त्रिपाठी ने शो का प्रोमो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए उन्‍होंने लिखा, 'जिंदगी बहुत सारे उपहार रखती है मनोज भैया। एकलव्य की तरह अगर मैं खड़ाऊं में अपना पैर डाल लूंगा।'


इसके जवाब में मनोज बाजपेयी ने लिखा, 'पंकजजी, आपकी सफलता और विनम्रता हमें बहुत कुछ सिखा जाती है। सदैव प्रसन्न रहें और चमकते रहें। धन्यवाद बाबू मेरे!'