जब कार में रोमांस कर रही थीं अर्चना पूरन सिंह, कॉन्स्टेबल आया फिर...

जब कार में रोमांस कर रही थीं अर्चना पूरन सिंह, कॉन्स्टेबल आया फिर...

 
नई दिल्ली 

कपिल शर्मा शो में रविवार के दिन बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी अपकमिंग फिल्म मोतीचूर चकनाचूक के प्रमोशन के सिलसिले में आए. उनके साथ फिल्म की एक्ट्रेस अथिया शेट्टी भी आईं. प्रमोशन के दौरान कास्ट ने पर्सनल लाइफ से जुड़े रोचक किस्से साझा किए. इसके अलावा अर्चना पूरन सिंह ने वो किस्सा शेयर किया जब रोमांस करते हुए उन्हें पुलिस ने पकड़ लिया था.

कपिल शर्मा ने क्विज के दौरान नवाज से पूछा कि क्या उन्होंने कभी अपने पार्टनर से झूठ बोला है. इसका जवाब देते हु्ए नवाज ने कहा- मैं अपनी गर्लफ्रेंड से जो कुछ भी कहता था वो हमेशा झूठ ही होता था. फिर कपिल शर्मा ने अपना किस्सा शेयर करते हुए बताया- अमृतसर में उनकी एक गर्लफ्रेंड हुआ करती थी. उसके पिता हेड कॉन्सटेबल थे. कपिल अपनी गर्लफ्रेंड से झूठ कहा करते थे कि वे सुप्रिटेंडेंट ऑफ पुलिस हैं. इसके अलावा आम तौर पर जैसे कपल एक दूसरे को फूल देना पसंद करते थे कपिल की गर्लफ्रेंड उन्हें गिफ्ट में दूध के पैकेट्स देती थी.

पति संग कार में रोमांस करती थीं अर्चना

इसके बाद अर्चना ने भी अपने रोमांस के दिनों का एक किस्सा शेयर करते हुए बताया कि वे कार के अंदर पति परमीत सेठी के साथ रोमांस कर रही थीं. उसी वक्त वहां पर कॉन्स्टेबल आता है और विंडो पर खटखटाता है. अर्चना इस दौरान काफी डर जाती हैं और ये समझाने की कोशिश करती हैं कि वे मैरिड हैं. अर्चना ने ये भी कहा कि भले ही ये थोड़ा रिस्क भरा होता था मगर उनके लिए बारिश के दौरान कार में रोमांस करना हमेशा मजेदार रहा है.