क्या माहिरा की शादी नहीं होने देगी प्रीता ?
कुंडली भाग्य के पिछले एपिसोड में आपने देखा कि करण प्रीता से यह स्वीकार कराने की कोशिश करता है कि वह मुझसे प्यार करती है और माहिरा से ईर्ष्या। प्रीता कहती है कि मैं क्या सोचती हूं, इससे तुम्हें प्रभावित नहीं होना चाहिए।
वहीं जानकी कहती है कि हॉल में समस्या है। शर्लिन, माहिरा और करीना को हॉल गर्म होने की शिकायत है। प्रीता सबको शांत करती है। वहीं करण बिना प्रीता का नाम लिए हॉल में आइस बॉक्स मंगवाता है। उसके बाद वह पंडित जी को लेने चला जाता है। वहीं करीना प्रीती को करण से दूर रहने की चेतावनी देती है।
कुंडली भाग्य के अगले एपिसोड में आप देखेंगे कि करण मेहंदी की थाली लेकर आ रहा है। उसी दौरान एक बच्चा दौड़ रहा है। वह करण से टकरा जाता है। करण अपना संतुलन खो देता है और थाल झुक जाती है। प्रीता पास में ही खड़ी है और ट्रे गिरने से रोकती है। हालांकि, इस दौरान मेहंदी करण और प्रीता के हाथों पर गिर जाती है।
प्रीता मुस्कुराती है और रोते हुए सृष्टि से कहती है कि करण और वह एक साथ होने के लिए ही बने हैं। प्रीता अब यह फैसला करती है कि वह माहिरा को शादी नहीं करने के लिए कहेगी। क्या प्रीता अपनी योजना में सफल होगी? यह सब जानने के लिए हमारे साथ बने रहें।
bhavtarini.com@gmail.com 