क्या इस एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप में हैं जसप्रीत बुमराह, सामने आई ये सच्चाई
नई दिल्ली
क्रिकेटर्स और एक्ट्रेसेस के बीच रिलेशनशिप की खबरें अब बहुत कॉमन हो गया है। लेकिन हाल ही में जिस क्रिकेटर का नाम एक्ट्रेस के साथ जुड़ रहा है वो हैं भारतीय टीम के युवा क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह। जी हां, पिछले काफी दिनों से खबर आ रही है कि जसप्रीत बुमराह साउथ एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन को डेट कर रहे हैं और कुछ दिनों से तो ये खबर तेजी से वायरल हो रही है। बुमराह का तो हालांकि इस पर कोई बयान नहीं आया है लेकिन अनुपमा ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। अनुपमा ने इन खबरों को महज अफवाह बताया है।
बता दें कि बुमराह इन दिनों इंग्लैंड में हैं और ICC क्रिकेट वर्ल्डकप में खेल रहे हैं। टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। जसप्रीत का प्रदर्शन अब तक लीग मैचों में काफी शानदार रहा है।
वहीं अनुपमा की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वो रक्षासुधु नामक मूवी में फीमेल लीड के तौर पर नजर आएंगी। ये फिल्म सुपरहिट तामिल मूवी रत्ससन का तेलुगु रीमेक है। फिल्म को रमेश वर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं और ये फिल्म 2 अगस्त को रिलीज होगी।
bhavtarini.com@gmail.com 
