कैमूर में 6 व पटना में 2 सहित बिहार में 17 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई, Covid-19 संक्रमितों का आंकड़ा 242 पहुंचा

कैमूर में 6 व पटना में 2 सहित बिहार में 17 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई, Covid-19 संक्रमितों का आंकड़ा 242 पहुंचा

पटना 
बिहार के कैमूर में 6 और पटना में दो सहित कुल 17 मरीजों की पहचान कोरोना संक्रमित के रूप में शनिवार को की गई। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने सभी मरीजों के कोरोना पीड़ित होने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि सभी अलग अलग संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के कारण कोरोना के मरीज हुए हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को 4 रिपोर्ट जारी किए। जानकारी के अनुसार पहली रिपोर्ट में पांच मरीजों में रोहतास के दो, आरा के एक, सारण के एक, अरवल के एक मरीज की पहचान की गई। वहीं दूसरी रिपोर्ट में कैमूर के 5, बक्सर के 4 और पटना के एक मरीज को कोरोना पीड़ित पाया गया। तीसरी रिपोर्ट में पटना के ही एक अन्य मरीज की पहचान की गई। 

सूत्रों के अनुसार आरा के भलुहीपुर में एक 20 वर्षीय महिला को पीड़ित पाया गया। वहीं, अरवल के कुर्था निवासी 55 साल के पुरुष, सारण के रिविलगंज निवासी पुरुष, कैमूर के पुलिस लाइन स्थित 4 पुरुष और चैनपुर में एक 42 साल के पुरुष को कोरोना पीड़ित पाया गया। वहीं, पटना के खाजपुरा निवासी 35 और 24 साल के दो युवकों को कोरोना पीड़ित पाया गया।

15885 सैम्पलों की हुई जांच
राज्य में शनिवार तक कुल 15885 सैम्पलों की जांच की गई। अबतक कोरोना पीड़ित मिले 239 मरीजों में 45 मरीज ठीक होकर अपने अपने घरों को लौट चुके है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में अब भी 191 कोरोना के एक्टिव केस है। वहीं, बिहार में विभिन्न अस्पतालों में 116 मरीजों को आइसोलेशन में रखा गया है। जबकि जिला स्तरीय अस्पतालों में 191 व्यक्तियो को आइसोलेशन में रखा गया है। कोरोना को लेकर हर स्तर पर निगरानी की कार्रवाई की जा रही है।