काम्या पंजाबी पर पानी बर्बाद करने को लेकर बरसे ट्रोलर्स

काम्या पंजाबी पर पानी बर्बाद करने को लेकर बरसे ट्रोलर्स

टीवी ऐक्ट्रेस काम्या पंजाबी लॉकडाउन में अपने पति शलभ दांग और बच्चों के साथ भरपूर इंजॉय कर रहे हैं। हाल ही उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें उनके पति पानी से कार की धुलाई कर रहे हैं और फिर बच्चों पर भी पानी फेंकते नजर आ रहे हैं।

काम्या ने वीडियो शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, 'लॉकडाउन में बच्चों को रखना है बिजी और एंटरटेन्ड तो उनसे अपनी गाड़ी धुलवा दो..ये भी क्यूं बाकी रह जाए। वैसे यहां गाड़ी से ज्यादा बच्चे धुल रहे हैं।'

लेकिन इसी वीडियो पर काम्या पंजाबी और उनके पति को ट्रोल कर दिया गया। कई यूजर्स ने पानी बर्बाद करने के लिए उनकी आलोचना की। एक यूजर ने लिखा, 'लोग पानी की कमी के कारण मर रहे हैं। कुछ तो जिम्मेदारी दिखाओ।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'और मुझे लगा था कि आने वाली पीढ़ी को हम पानी का महत्व सिखा रहे थे। उन्हें बता रहे थे कि पानी कितना अनमोल है।'