करण जौहर की रोमांटिक थ्रिलर में नजर आएंगे जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर?

करण जौहर की रोमांटिक थ्रिलर में नजर आएंगे जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर?

जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर ने फिल्‍म 'धड़क' से अपना बॉलिवुड डेब्‍यू किया था जो कि मराठी फिल्‍म सैराट का रीमेक थी। दोनों की परफॉर्मेंस और ऑनस्‍क्रीन केमिस्‍ट्री को काफी पसंद किया गया था। अब फैंस दोनों को एकसाथ वापस देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और लेटेस्‍ट रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्‍ममेकर करण जौहर की आने वाली रोमांटिक थ्रिलर में दोनों नजर आ सकते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, करण जिनके पास इस वक्‍त बड़े स्‍टार्स वाली फिल्‍मों का लंबा लाइनअप है, एक बार फिर इस हिट जोड़ी को एक अलग तरह की फिल्‍म में साथ लाना चाहते हैं।

कहा जा रहा है कि फिल्‍म का निर्देशन बिजॉय नाम्बियार कर सकते हैं और यह अगले साल से शुरू होगी। बात करें ऐक्‍टर्स की तो जहां जाह्नवी अब 'तख्‍त', 'रूही-आफ्जा', 'दोस्‍ताना 2' और गुंजन सक्‍सेना की बायॉपिक में नजर आएंगी तो वहीं ईशान डायरेक्‍टर अली अब्‍बास जफर की फिल्‍म 'काली पीली' में अनन्‍या पांडे के साथ दिखेंगे।