करण के लिए सरला से लड़ेगी प्रीता?
कुंडली भाग्य के पिछले एपिसोड में आपने देखा कि कैसे करण बीच रास्ते में प्रीता को कार से उतारकर आगे बढ़ जाता है। वह कहता है कि मैं तुमसे बदला लेना चाहता था। वह प्रीता को रुलाता है और कहता है कि अब तुम न तो विवाहिता हो और न ही कुंवारी। वह प्रीता को बीच सड़क पर छोड़कर चला जाता है।
कुंडली भाग्य में आप देखेंगे कि सृष्टि घर का दरवाजा खोलती है। सामने वह प्रीता को देखती है। घर के बाहर प्रीता को देखकर सभी हैरान हैं। सरला, दादी, जानकी सभी प्रीता को इस हालत में देखकर दंग हैं।
प्रीता सरला को बताती है कि इस सबके पीछे करण है। वह बताती है कि मां करण में मुझे छोड़ दिया। वह बताती है कि करण मुझे इस घर से तो ले गया लेकिन वह अपने घर नहीं ले गया। बीच रास्ते में छोड़ दिया।
bhavtarini.com@gmail.com 
