उदयपुर आने से पहले कायरव हुआ बेहोश

उदयपुर आने से पहले कायरव हुआ बेहोश

ये रिश्ता क्या कहलाता है के पिछले एपिसोड में आपने देखा कि कार्तिक वेदिका को शादी के लिए प्रपोज के करता है। ऑपरेशन के बाद डॉक्टर गोयनका परिवार को बताते हैं, दादी पर इलाज का असर नहीं हो रहा है। यह सुनकर सभी परेशान हो जाते हैं और कार्तिक डॉक्टर को डांटता है। कार्तिक दादी के कमरे की ओर भागता है, जहां वह बेहोश हैं। कार्तिक दादी से होश में आने के लिए कहता है और उससे शादी की तैयारी करने के लिए कहता है। कार्तिक कहता है कि उसने वेदिका को शादी के लिए प्रपोज किया है।

कार्तिक की शादी की बात सुनकर दादी होश में आ जाती है। वहीं अखिल नायरा के बारे में सोचकर परेशान है। वह सोच रहा है कि आखिन नायरा ने उन्हें क्यों नहीं बताया कि वह जिंदा है। इस बीच गोवा में नायरा कायरव के साथ उदयपुर आने के लिए तैयार हो गई। लिसा खुश है कि नायरा ने आखिरकार अपने परिवार के पास लौटने का फैसला किया है। अगले एपिसोड के प्रोमो में दिखाया गया है कि कार्तिक और नायरा की लाइफ में जल्द ही एक और त्रासदी ट्रैजेडी आने वाली है। दोनों की लाइफ में कुछ डरावना और भयानक होने वाला है।