Y20 सीरीज में दो नए स्मार्टफोन्स Vivo Y20 और Vivo Y20i लॉन्च

Y20 सीरीज में दो नए स्मार्टफोन्स Vivo Y20 और Vivo Y20i लॉन्च



स्मार्टफोन मेकर वीवो की ओर से Y-सीरीज के नए स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं। कंपनी ने आज Vivo Y20 स्मार्टफोन लॉन्च किया। पावरफुल रियर कैमरा सेटअप और दमदार 5000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन की सेल सभी ऑफलाइन और ऑनलाइन चैनल्स पर 28 अगस्त, 2020 से शुरू हो जाएगी। कंपनी यह फोन बजट सेगमेंट में लेकर आई है और इसके साथ Vivo Y20i भी कम कीमत पर उतारा गया है। कंपनी ये डिवाइसेज 'मेक इम इंडिया' के वादे के साथ ग्रेटर नोएडा में मैन्युफैक्चर करेगी।

कंपनी नए Y20 स्मार्टफोन को 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ लेकर आई है और इसकी कीमत 12,990 रुपये रखी गई है। इस स्मार्टफोन को दो कलर वेरियंट्स- ओब्सिडियन ब्लैक और डॉन वाइट में खरीदा जा सकेगा। वहीं, Vivo Y20i को 11,490 रुपये कीमत पर खरीदा जा सकेगा। पहले फोन की सेल 28 अगस्त और दूसरे Y20i की सेल 3 सितंबर से शुरू होगी।


वीवो के नए Y20 स्मार्टफोन में 6.51 इंच का Halo iView डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 दिया गया है और एचडी+ (1600x720) रेजॉलूशन दिया गया है। दोनों ही स्मार्टफोन्स में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है, जिसकी मदद से फोन केवल 0.22 सेकेंड में अनलॉक हो जाते हैं। फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है।

बात कैमरा सेटअप की करें तो फोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल का बोकेह कैमरा और तीसरा मैक्रो सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। दोनों ही डिवाइसेज एक जैसे स्पेसिफिकेशंस के साथ आते हैं। Y20 और Y20i दोनों में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर दिया गया है। Vivo Y20i में भी बड़ी बैटरी, ट्रिपल कैमरा और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है।