SOTY 2 के 'जवानी सॉन्‍ग' पर बोले रणधीर कपूर, मुझे रीमिक्‍स गानों से दिक्‍कत नहीं

SOTY 2 के 'जवानी सॉन्‍ग' पर बोले रणधीर कपूर, मुझे रीमिक्‍स गानों से दिक्‍कत नहीं

बॉलिवुड में इन दिनों रीमिक्‍स गानों का दौर चल रहा है। इन दिनों जो गाना चर्चा में है, वह स्‍टूडेंट ऑफ द इयर 2 का 'द जवानी सॉन्‍ग' है। यह 1972 में आई रणधीर कपूर और जया बच्‍चन स्‍टारर फिल्‍म जवानी दीवानी गाने 'ये जवानी है दीवानी' का रीबूट वर्जन है।

यह डांस ट्रैक ट्रेंडिंग है जिसमें टाइगर श्रॉफ, तारा सुतारिया, अनन्‍या पांडे नजर आ रहे हैं। गाने के करोड़ों में व्‍यूज हैं और लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

हालांकि, दर्शकों का एक वर्ग ऐसा भी है जिन्‍होंने मेकर्स की खिंचाई की है। उनका कहना है कि रीमिक्‍स में ऑरिजनल वाली बात नहीं है। इस बीच रणधीर कपूर ने इस पर अपना रिऐक्‍शन दिया है।

एक इंटरव्‍यू में उन्‍होंने कहा कि उन्‍हें आरडी बर्मन के बेहतरीन गाने पर बनाए गए रीमिक्‍स से कोई समस्‍या नहीं है। रणधीर ने कहा, 'मुझे लगता है कि गानों को रीक्रिएट करने में कोई नुकसान नहीं है। ऑरिजनल ट्रैक चार दशक पहले आया था। कई युवाओं को गाने के बारे में नहीं पता होगा लेकिन रीमिक्‍स की वजह से आज सभी को पता है।


रणधीर ने आगे कहा, 'रीमिक्‍स सॉन्‍ग आने के बाद लोगों ने इंटरनेट पर ऑरिजनल गाने के बारे में सर्च किया। मैंने गाना नहीं देखा है लेकिन सुना है। इसकी ट्यून अच्‍छी है। यही नहीं, करण जौहर ने ऑफिशली गाने के राइट्स खरीदे हैं तो उनके इरादे नेक हैं।'

बता दें, 'स्‍टूडेंट ऑफ द इयर 2' 2012 में आई फिल्‍म स्‍टूडेंट ऑफ द इयर का सीक्‍वल है। डायरेक्‍टर पुनीत मल्‍होत्रा की यह फिल्‍म 10 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।