मप्र भाजपा ने घोषित किया 18 जिलाध्यक्षों का नाम, जानिए किस जिले में कौन बना अध्यक्ष

मप्र भाजपा ने घोषित किया 18 जिलाध्यक्षों का नाम, जानिए किस जिले में कौन बना अध्यक्ष

भाेपाल, कई दिनों चली कवायद के बाद भाजपा ने सोमवार को 18 जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी। इससे पहले उज्जैन और विदिशा के अध्यक्षों की घोषणा एक दिन पहले हो चुकी है। 

भोपाल शहर - रविंद्र यति
भोपाल ग्रामीण - तीरथ सिंह मीणा
जबलपुर - राजकुमार पटेल
छतरपुर -चंद्रभान सिंह गौतम
अशोक नगर -आलोक तिवारी
देवास - रायसिंह सेंधव
खंडवा- राजपाल सिंह तोमर
मऊगंज- राजेंद्र मिश्रा
उज्जैन ग्रामीण- राजेश धाकड़गुना- धर्मेंद्र सिकरवार
हरदा- राजेश वर्मा
रतलाम- प्रदीप उपाध्याय (यथावत)
उज्जैन नगर- संजय अग्रवाल
विदिशा - महाराज सिंह दांगी
पन्ना- बृजेंद्र मिश्रा
शिवपुरी-जसमंत जाटव
बुरहानपुर-मनोज माने
नीमच-वंदना खंडेवाल
मैहर-कमलेश सुहाने
श्योपुर-शशांक भूषण

ग्वालियर-चंबल में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए जसवंत जाटव को शिवपुरी का अध्यक्ष बनाया गया है। 
इससे पहले भाजपा ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के संसदीय क्षेत्र के विदिशा जिले में उनके करीबी महाराज सिंह दांगी को और मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के गृह जिले उज्जैन का जिला अध्यक्ष घोषित किया था और मुख्यमंत्री के करीबी संजय अग्रवाल को उज्जैन नगर जिला अध्यक्ष बनाया गया था।

यहां पुराने अध्यक्षों पर भरोसा

कुछ जिलों में पुराने अध्यक्षों पर ही भरोसा जताया गया है। गुना में धर्मेंद्र सिकरवार को पुन: कमान सौंपी गई है हालांकि अब भी अब सिंधिया कैंप के ही खासमखास हैं। इसी तरह रतलाम में प्रदीप जायसवाल, छतरपुर में चंद्रभान गौतम को एकबार फिर संगठन की कमान सौंपी गई है।

20 जिलों की घोषणा शेष 42

जिला अध्यक्ष जल्द ही घोषित किए जाएंगे। लोकसभा चुनाव से पहले मऊगंज, छतरपुर, पन्ना, मैहर, हरदा, बुरहानपुर और रतलाम के जिला अध्यक्ष बदले गए थे, उन्हें फिर रिपीट किया गया है। 18 जिलों में एक महिला को भी जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। वंदना खंडेलवाल को नीमच का जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप  यूटयूब चैनल  से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट, देखें-  मप्र समाचार, छत्तीसगढ समाचार, उडीसा समाचार, राजस्थान समाचार, पंजाब समाचार, उप्र समाचार, खेल समाचार, धर्म समाचार, कैरियर समाचार, बिजनेस समाचार