भोपाल के लिए स्थानीय अवकाश घोषित
भोपाल, राज्य शासन ने भोपाल स्थित समस्त शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं में 3 स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश अनुसार मकर संक्रांति मंगलवार 14 जनवरी, रंग पंचमी बुधवार 19 मार्च और गणेश चतुर्थी बुधवार 27 अगस्त 2025 को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। भोपाल गैस त्रासदी बरसी दिवस बुधवार 3 दिसंबर 2025 केवल भोपाल शहर के लिए भी घोषित किया है।
bhavtarini.com@gmail.com

