नानी की गोद में दिखी ईशा देओल की बेटी मिराया, तस्वीरें

नानी की गोद में दिखी ईशा देओल की बेटी मिराया, तस्वीरें

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस ईशा देओल बीते 10 जून को अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया था। उन्होंने अपनी एक और प्यारी बेटी का नाम मिराया तख्तानी रखा। ईशा देओल ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। हाल ही में सोशल मीडिया पर तस्वीरें आई हैं, जिनमें हेमा मालिनी की गोद में मिराया नजर आ रही हैं।

इन तस्वीरों में हेमा मालिनी के चेहरे पर खुशी दिख रही है। इसके अलावा तस्वीर में ईशा देओल की बड़ी बेटी राध्या भी नजर आ रही है। इन तस्वीरों को ईशा की डॉक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

 

इससे पहले ईशा देओल और उनके पति भरत तख्तानी की बेबी मिराया को घर ले जाने की तस्वीरें और विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे। कपल ने मुस्कुराकर सभी को पोज भी दिए थे।

बता दें कि ईशा देओल ने 2012 में बिजनेसमैन भारत तख्तानी से शादी की थी। 2017 में दोनों पहली बार पेरेंट्स बने और उनके घर बेटी राध्या का जन्म हुआ था।