नागिन 3 का हिस्‍सा बनेगी 'ये हैं मोहब्‍बतें' की यह खुबसूरत ऐक्‍ट्रेस

नागिन 3  का हिस्‍सा बनेगी 'ये हैं मोहब्‍बतें' की यह खुबसूरत ऐक्‍ट्रेस

टीवी सीरियल नागिन 3 के बारे में काफी समय से यह सुनने में आ रहा था कि शो जून के अंत तक ऑफ हो सकता है। इसके पीछे शो की रैंकिंग खराब होने की बात कही जा रही थी। हालांकि चैनल की ओर से ऐसी किसी भी खबर की कोई पुष्टि नहीं की गई। लेकिन अब शो को हिट बनाने के लिए सारी कवायद शुरू हो चुकी है। कहा जा रहा है कि इसी कड़ी में 'ये हैं मोहब्‍बतें' की ऐक्‍ट्रेस को सीरियल में लाया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Naagin 3 में जल्‍दी ही 'ये हैं मोहब्‍बतें' की ऐक्‍ट्रेस कृष्‍णा मुखर्जी नजर आएंगी। कहा जा रहा है कि ऐसा शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए किया जा रहा है।

हालांकि शो में में कृष्‍णा का किरदार क्‍या होगा? इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन सुनने में आ रहा है कि कृष्‍णा निगेटिव किरदार में दिखाई देंगी।
बता दें कि कृष्‍णा 'ये हैं मोहब्‍बतें' में आलिया का किरदार निभा रही हैं। उनके इस रोल को दर्शकों ने काफी पसंद भी किया है।