नई तस्‍वीरों में स्‍टाइलिश नजर आ रही हैं ऐक्‍ट्रेस हिना खान

नई तस्‍वीरों में स्‍टाइलिश नजर आ रही हैं ऐक्‍ट्रेस हिना खान

बॉलिवुड और टीवी सिलेब्‍स सोशल मीडिया पर काफी ऐक्‍टिव रहते हैं और फैंस के साथ लाइफ से जुड़े अपडेट्स शेयर करते रहते हैं। इस मामले में टीवी ऐक्‍ट्रेस हिना खान काफी आगे हैं।

सोशल मीडिया पर अब 'कसौटी जिंदगी की' स्‍टार हिना की काफी फैन फॉलोइंग है और शायद यही वजह है कि वह अपने लुक्‍स से फैंस को स्‍टाइल गोल्‍स देती रहती हैं।

हाल ही में ऐक्‍ट्रेस ने इंस्‍टाग्राम पर अपनी सुबह की तस्‍वीरें पोस्‍ट कीं जिसमें वह काफी स्‍टाइलिश नजर आ रही हैं और उन पर सूरज की चमक पड़ते हुए दिख रही है।

यहां हिना जैकेट और गॉगल्‍स के साथ वाइट टॉप पहन रखा है और सन रेज को इंजॉय करती दिख रही हैं। बता दें, हिना अक्‍सर अपने आउटफिट के फोटोज फैंस के साथ शेयर करती हैं।


हिना इन दिनों अपने अगले प्रॉजेक्‍ट की शूटिंग कर रही हैं। उनके साथ उनके बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल भी मौजूद हैं। हिना ने कुछ दिनों पहले बॉयफ्रेंड के साथ भी तस्‍वीरें शेयर की थीं।