ट्रैफिक में फंसने को लेकर अनुष्का की मजेदार प्रतिक्रिया

ट्रैफिक में फंसने को लेकर अनुष्का की मजेदार प्रतिक्रिया

मुंबई
भारी बारिश के चलते ट्रैफिक में फंसने को लेकर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने एक मजेदार प्रतिक्रिया साझा की है।

अनुष्का ने पहले इंस्टाग्राम पर एक मैसेज साझा किया, जिसमें लिखा है, ‘‘जब जिंदगी में हर चीज की सराहना मायने रखती है तो क्या बम्पर से बम्पर ट्रैफिक भी उनमें से एक है? एक दोस्त के लिए पूछ रही हूं। कूल।’’

इसके बाद अनुष्का ने सडक़ पर खड़ी गाडिय़ों की एक तस्वीर साझा की।

अनुष्का ने एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें अपने चारों ओर ट्रैफिक के चलते कार में बैठकर इंतजार कर रही अभिनेत्री रोने का नाटक करते हुए नजर आ रही हैं।