जल्द मार्केट में एंट्री कर सकता है रियलमी X3 प्रो
Realme X3 सीरीज को लॉन्च हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं। इस सीरीज में कंपनी ने दो स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया था। अब कंपनी इस सीरीज के तहत नया स्मार्टफोन Realme X3 Pro लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फोन को हाल में गीकबेंच लिस्टिंग में देखा गया है। लिस्टिंग में देखे गए स्मार्टफोन का मॉडल नंबर RMX2083 है। एक्सपर्ट्स इसी डिवाइस को अपकमिंग रियलमी X3 प्रो बता रहे हैं।
लिस्टिंग के हिसाब से यह फोन 4200mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन 855+ SoC प्रोसेसर के साथ आ सकता है। फोन के जुड़ी कुछ और जानकारियों को टिप्स्टर अभिषेक यादव ने अपने ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया।
ट्वीट के अनुसार फोन 8जीबी रैम और ऐंड्रॉयड 10 ओएस से लैस है। वहीं, फोन का कोडनेम 'msmnile' है जो ज्यादातर स्नैपड्रैगन 855 SoC प्रोसेसर से लैस स्मार्टफोन्स में देखने को मिलता है। बता दें कि हाल में लॉन्च हुए Realem X3 और Realme X3 SuperZoom स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर के साथ आते हैं। कुछ दिन पहले रियलमी X3 प्रो को TUV Rheinland पर मॉडल नंबर RMX 2170 से देखा गया था। इस लिस्टिंग में बताया गया था कि 65 वॉट की चार्जिंग और ड्यूल सेल बैटरी के साथ आएगा।
जून में आई TENAA लिस्टिंग में रियलमी के एक डिवाइस को स्पॉट किया गया था जिसका मॉडल नंबर RMX2121 था। उस वक्त ऐसा माना जा रहा था कि यह फोन रियलमी X3 प्रो है। इस लिस्टिंग में जो फोन था उसमें पंच-होल डिस्प्ले और क्वॉड रियर कैमरा सेटअप जैसे फीचर मौजूद थे। बताया जा रहा था कि इस फोन का डिस्प्ले 6.5 इंच का था।
फोन के मॉडल नंबर को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट्स आ रही है। ऐसे में फिलहाल यह कहना मुश्किल है कि इनमें से रियलमी X3 प्रो के तौर पर कौन के डिवाइस को लॉन्च किया जाएगा। माना जा रहा है कि कंपनी 4 सितंबर को बर्लिन में होने वाले IFA 2020 में इस स्मार्टफोन से जुड़ी कोई जानकारी दे दे।
bhavtarini.com@gmail.com 
