जलपरी के रूप में दिखेंगी सुमोना चक्रवर्ती

जलपरी के रूप में दिखेंगी सुमोना चक्रवर्ती

लंबे समय से द कपिल शर्मा शो के साथ जुड़ीं सुमोना चक्रवर्ती अब एक नए अवतार में नजर आएंगी। ऑनस्क्रीन कपिल शर्मा की बीवी सुमोना जलपरी (मत्स्यकन्या) के रूप में नजर आएंगी।

एपिसोड में सुमोना एक हरे रंग की जलपरी वाली ड्रेस में नजर आएंगी। चमकदार नीले बालों में दिखेंगी। इसके पहले वह हमेशा पारंपरिक पोषाकों में दिखी हैं।

द कपिल शर्मा शो में सुमोना आमतौर पर टिटली यादव की बहन भूरी के रूप में रोल करती है। इससे पहले वह कपिल की पत्नी और बचपन के दोस्त की भूमिका भी निभाई है। शो में सुमोना के बड़े होठों का अक्सर मजाक बनाया जाता है। हालांकि, वह इसको लेकर बुरा नहीं मानती हैं।

जलपरी के लुक में सुमोना अलग टाइप की दिख रही है। यह दर्शकों को हंसाने के लिए बाध्य कर देगी। इस एपिसोड में सुमोना के साथ दलजीत दोझांस और कृति शामिल होंगे।