कृति सेनन ने बताया, 'पानीपत' में मराठी रोल निभाना चुनौती

कृति सेनन ने बताया, 'पानीपत' में मराठी रोल निभाना चुनौती

ऐक्‍ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी आने वाली पीरियड ड्रामा फिल्‍म 'पानीपत' की शूटिंग में बिजी हैं। हाल ही में उन्‍होंने एक न्‍यूज एजेंसी से बातचीत में फिल्‍म और अपने रोल को लेकर बात की।

पहली बार पीरियड ड्रामा पर काम करने के बारे में बात करते हुए कृति ने कहा, 'यह मेरे लिए पूरी तरह से नई दुनिया है। नार्थ इंडियन होने के नाते मराठी कैरक्‍टर को प्‍ले करना चुनौती है लेकिन आशु सर (आशुतोष गोवारिकर) ने इसे आसान कर दिया और सुखद बना दिया।'

कृति ने आगे कहा, 'उन्‍होंने (आशुतोष) पार्वती बाई के किरदार को बेहतरीन ढंग से आकार दिया है। साथ ही उसे काफी मजबूत और स्‍वतंत्र बना दिया है।' बता दें, फिल्‍म में अर्जुन कपूर और संजय दत्‍त भी अहम रोल में हैं।

गौरतलब है कि फिल्‍म 'पानीपत' में पानीपत की तीसरी लड़ाई के बारे में दिखाया जाएगा। फिल्‍म में कृति, पार्वती बाई के रोल में हैं जो कि सदाशिवराव भाऊ की दूसरी पत्‍नी थीं। सदाशिवराव मराठा आर्मी के कमांडर इन चीफ थे।