ऋतिक के साथ डांस फिल्म करना मेरा सपना पूरा होने जैसाः सान्या मल्होत्रा

ऋतिक के साथ डांस फिल्म करना मेरा सपना पूरा होने जैसाः सान्या मल्होत्रा

मुंबई
बॉलीवुड की दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। अब खबर है कि सान्या बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रौशन के साथ डांस फिल्म करना चाहती है। आमिर खान की फिल्म दंगल से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली सान्या मल्होत्रा आखिरी बार नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर फिल्म ‘फोटोग्राफ' में नजर आई थीं, अब अनुराग बसु की फिल्म में आदित्य रॉय कपूर के साथ दिखेंगी। सान्या को डांस से काफी लगाव है और वह अक्सर अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर विडियोज शेयर करती रहती हैं। अब वह डांस लवर्स के बीच काफी पॉप्युलर हो गई हैं।      

सान्या मल्होत्रा के डांस वीडियो की पोस्ट पर ऋतिक रोशन ने ‘आउटस्टैंडिंग' कॉमेंट किया जो कि खुद एक बेहतरीन डांसर हैं। सान्या से जब पूछा गया कि क्या वह ऋतिक के साथ कोई डांस फिल्म करना चाहेंगी तो उन्होंने कहा कि यह किसी सपने के पूरे होने जैसा होगा। ऋतिक एक बेहतरीन डांसर हैं और वह डांस फिल्म करना चाहती हैं।