इटली के मिलान में नेहा पेंडसे ने दिखाया अपना रेड हॉट अवतार

इटली के मिलान में नेहा पेंडसे ने दिखाया अपना रेड हॉट अवतार

 ऐक्ट्रेस नेहा पेंडसे कभी टीवी की सबसे कर्वी ऐक्ट्रेसेस में से एक थीं। हालांकि अब काफी स्लिम और फिट हो गई हैं। सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहने वाली नेहा अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। पिछले दिनों नेहा छुट्टी मनाने इटली के मिलान गई हुई थीं। नेहा ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें से कई में वह रेड ड्रेस में नजर आ रही है। रेड ड्रेस में गॉरजस लग रहीं नेहा अपने फैन्स के दिलों की धड़कन बढ़ा रही हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई एक तस्वीर में नेहा ने रेड कलर की थाई स्लिट वन पीस में नजर आ रहा ही हैं। साथ में नेहा ने वाइट स्निकर्स कैरी किया हुआ है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

वहीं दूसरी तस्वीर में नेहा रेड फ्लोरल ड्रेस और वाइट स्निकर्स में नजर आ रही हैं। नेहा ने एक और तस्वीर शेयर किया है, जिसमें वह रेड मोनोकिनी में नजर आ रही हैं। जबकि एक फोटो में वह ग्रीन ड्रेस में दिख रही हैं।

नेहा पेंडसे करीब 20 सालों से टीवी की दुनिया में सक्रिय हैं। उन्‍होंने 1995 में दूरदर्शन पर आने वाले शो 'कैप्‍टन हाऊस' से बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। जीटीवी के शो 'हरसतें' से नेहा ने प्रसिद्धि हासिल की। बिग बॉस 12 में भी नेहा दिखी थीं, लेकिन कुछ ही सप्‍ताह में वह शो से बाहर हो गई थीं।