'इंशाअल्लाह' के लिए अपनी बॉडी के साथ ये करेंगे Salman Khan, किया Shocking खुलासा
नई दिल्ली
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान (Salman Khan) अपनी आने वाली फिल्म 'इंशाअल्लाह' के लिये वजन कम करेंगे। सलमान खान फिल्म ‘दबंग 3’ में अपने रोल के लिए इस वक्त बॉडी बना रहे हैं। फिल्म को प्रभु देवा निर्देशित कर रहे हैं। इसके बाद वह संजय लीला भंसाली की फिल्म इंशाअल्लाह में काम करेंगे।
फिल्म ‘दबंग 3’ के लिए सलमान ने वजन बढ़ाया है लेकिन संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘इंशाअल्लाह’ में वह दुबले-पतले लुक के लिए वजन कम करेंगे। यह फिल्म एक लव स्टोरी है और इसमें आलिया भट्ट भी दिखाई देंगी। दोनों कलाकार पहली बार एक-दूसरे के ऑपोजिट नजर आएंगे, यह देखना काफी इंट्रेस्टिंग होगा।
यह पहली बार नहीं होगा जब सलमान किसी फिल्म के लिए वजन कम करेंगे। ऐसा उन्होंने अली अब्बास जफर की फिल्म सुल्तान के लिए भी किया था। सलमान जल्द ही दबंग 3 पूरी करके 'इंशाअल्लाह' की तैयारी शुरू करेंगे।
It's official! Alia Bhatt to romance with Salman Khan in SLB's next 'Inshallah' #AliaBhatt #Bollywood #Entertainment #India #Inshallah #Inshallahmovie #Kalank #Kalankmovie #Maharashtra #Mumbai(Bombay) #SalmanAliamovie #SalmanKhan #SanjayLeelaBhansali #SLB https://t.co/YirAihogJG pic.twitter.com/BwgfjQTuBg
— BIN india (@binindiacom) March 19, 2019
फिल्म ‘इंशाअल्लाह’ में आलिया ऐक्ट्रेस बनने के लिए संघर्ष करती नजर आएंगी वहीं सलमान एक बिजनेसमैन के रोल में दिखाई देंगे। फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज होगी।
bhavtarini.com@gmail.com 
