आपने देखा करीना का यह CUTE अंदाज, POUT बनाकर यूं दिए पोज
मुंबई
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान बी-टाउन की हॉट एक्ट्रेसेस में से एक हैं। करीना अपनी फिटनेस और फैशनसेंस से हर किसी को पीछे छोड़ देती है। करीना हर एक लुक में बेस्ट नजर आती है फिर चाहे जिम, एयरपोर्ट या फिर किसी इवेंट या पार्टी में है। वो अपने लुक से सबको इंप्रेस कर देती हैं। हाल ही में करीना लखनऊ UNICEF की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंची थीं। बता दें कि बेबो UNICEF संस्था की ओर से बच्चों की गुडविल एंबेसडर हैं। इस इवेंट का आयोजन एक ऐसे मुद्दे पर रोशनी डालने के लिए किया गया था जिस पर अकसर लोग बात करने से कतराते हैं।
इस दौरान करीना क्रीम और ग्रीन कलर की ड्रेस पहने हुए बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। ड्रेस के साथ गोल्डन ईयरिंग्स और पोनी टेल बनाए हुए बेबो काफी खूबसूरत और स्टाइलिश लग रही हैं। इस इवेंट की कुछ अनसीन तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें करीना का क्यूट और ग्लैमरस अंदाज नजर आ रहा है। करीना ने बेहद कूल अंदाज के साथ पैपराजी को पोज भी दिए। 38 की करीना का ये लुक काफी काबिलेतारीफ है। करीना अपने उम्दा फैशन टेस्ट और स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। चाहे किसी पार्टी की बात हो या रेड कार्पेट, उनका ड्रेसिंग सेन्स हमेशा सुर्खियों में रहता है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना जल्द अक्षय कुमार और दलजीत दोसांझ के साथ 'गुड न्यूज' फिल्म में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह इरफान खान के साथ 'अंग्रेजी मीडियम' का भी हिस्सा बनने वाली हैं। इस फिल्म में पहली बार पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगी।
bhavtarini.com@gmail.com 
