अमेरिका में हुआ 'बाहुबली' स्टार राणा दग्गुबाती का हुआ किडनी ट्रांसप्लांट? एक्टर ने बताया सच

अमेरिका में हुआ 'बाहुबली' स्टार राणा दग्गुबाती का हुआ किडनी ट्रांसप्लांट? एक्टर ने बताया सच

 नई दिल्ली
फिल्म 'बाहुबली' में विलेन भल्लालदेव का किरदार निभाने के बाद राणा दग्गुबाती पिछले कई दिनों से अपने हेल्थ इश्यू को लेकर सुर्खियों में बनें हुए हैं। अब उनके हेल्थ को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर ऐसी कयायस लगाई जा रही है कि राणा डग्गुबती इन दिनों किडनी की समस्या से जूझ रहे हैं, जिसके लिए उन्हें अमेरिका में किडनी ट्रांसप्लांट के जाना पड़ा है। अपने स्वास्थय से जूड़ी खबर को लेकर इस पर 'बाहुबली' के एक्टर का रिएक्शन सामने आया है। राणा ने अपने स्वास्थ्य से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया।

इंडिया टूडे की खबर के अनुसार, राणा डग्गुबती की काफी दिनों से वजन में तेजी से गिरावट आ रही थी, इसके पीछे मुख्य वजह किडनी की समस्या बताया जा रहा था। डग्गुबती गंभीर किडनी की बीमारी के चलते अमेरिका में हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो यह कहा जा रहा है कि राणा दग्गुबाती का इसी हफ्ते की शुरुआत में अमेरिका में एक निजी अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ है। खबर के अनुसार, उनकी मां ने किडनी दान की है।  राणा अब ठीक हैं और आराम कर रहे हैं। 

राणा के बारें में इस खबर से फैंस काफी हैरान परेशान हो गए और इसी बीच सोशल मीडिया पर उनके स्वास्थ्य को लेकर सवाल पूछना शुरू कर दिया। इसी बीच 24 जुलाई को राणा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो मैसेज पोस्ट किया, इसी पोस्ट के दौरान एक फॉलोअर ने उनसे उनके स्वास्थ्य के बारे में लगाई जा रही अटकलों और सर्जरी को लेकर सवाल किया।
इस पर 'बाहुबली' के एक्टर ने तुरंत ही जवाब देते हुए इतना ही कहा- "ऐसी खबरों को पढ़ना बंद करें। इसी बीच एक फैंस उनके वजन घटने के बारे में पूछा। इस पर एक्टर डग्गुबती ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने लिखा, "हर समय मैं भारी-भरकम की तरह नहीं दिख सकता।