अक्षय की कमाई देख तापसी का डोला मन, मिस्टर खिलाड़ी ने दिया फनी जवाब

अक्षय की कमाई देख तापसी का डोला मन, मिस्टर खिलाड़ी ने दिया फनी जवाब

नई दिल्ली
बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार फिल्मों के लिए काफी भारी फीस लेते हैं और वो बहुत ही कम समय में फिल्मों की शूटिंग पूरी कर लेते हैं। यही वजह है कि वो लगातार सफलता के नए कीर्तिमान गढ़ रहे हैं। हाल ही में फोर्ब्स मैगजीन ने सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर्स की लिस्ट जारी की। इसमें अक्षय ने स्टार्स को पीछे छोड़ दिया। उन्होंने इंटरनेशनल स्टार्स रिहाना, स्कारलेट जोहानसर और ब्रैडली कूपर जैसे कई लोगों की पीछे छोड़ा।

फोर्ब्स के मुताबिक अक्षय कुमार ने जून 2018 से जून 2019 तक 444 करोड़ रुपये की कमाई की है। अक्षय की इस सफलता पर तापसी पन्नू ने एक दिलचस्प ट्वीट किया। वहीं अक्षय ने भी इसका मजेदार जवाब दिया। तापसी ने अपने ऑफीशियल ट्विटर अकाउंट पर अक्षय की तारीफ करते हुए लिखा कि सर अब शेयररिंग एंड केयरिंग की बारी है।

इसके जवाब में अक्षय ने अपनी फिल्म का एक मीम शेयर किया है, जिसमें अक्षय का अजीब चेहरा बना हुआ है और लिखा है- माफ कीजिए?

बता दें कि अक्षय की फिल्म मिशन मंगल का हाल ही में टीजर लॉन्च हुआ है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा वो रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी में कॉप के रोल में दिखेंगे। दिलचस्प बात यह है कि अक्षय और तापसी पन्नू एक साथ काम कर चुके हैं। ये दोनों फिल्म नाम शबाना में साथ दिख चुके हैं।