सोनाली बेंद्रे ने जिम के लिए खुद को किया मोटिवेट

सोनाली बेंद्रे ने जिम के लिए खुद को किया मोटिवेट

ऐक्‍ट्रेस सोनाली बेंद्रे को पिछले साल पता चला था कि उन्‍हें कैंसर है। इसके बाद उन्‍होंने यूएस में जाकर ट्रीटमेंट कराया और अब वह भारत लौट चुकी हैं।

सोनाली बहुत से लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं क्‍योंकि वह सीरियस कंडीशन में इस बीमारी से बहादुरी के साथ लड़ीं। अब उम्‍मीद है कि जल्‍द ही वह अपने प्रफेशनल कमिटमेंट्स में बिजी हो जाएंगी।

इस बीच ऐक्‍ट्रेस ने सोशल मीडिया हैंडल पर एक विडियो शेयर किया जिसमें वह जिम की ओर जाती दिख रही हैं। विडियो में उन्‍होंने बताया कि वह लो फील कर रही हैं।

सोनाली ने ब्राइट यलो जिम फिट पहन रखा है और विडियो शेयर करते हुए उन्‍होंने कैप्‍शन दिया, 'स्विच ऑन द सनशाइन।'