सेक्स से लड़कियों के शरीर में आते हैं कई बदलाव

सेक्स किसी भी रिश्ते के लिए बड़ा बदलाव लेकर आता है। इमोशन्स के साथ ही कपल के बीच की बॉन्डिंग को भी यह कई तरह से प्रभावित करता है, लेकिन बात यहीं पर खत्म नहीं हो जाती। यौन संबंध शुरू करने के बाद लड़कियों के शरीर में भी कई तरह के बदलाव आते हैं।

हॉर्मोन में बदलाव
सेक्स के बाद पुरुषों के मुकाबले महिलाओं के शरीर में दिमाग ज्यादा ऑक्सीटॉसिन और डोपामाइन हॉर्मोन छोड़ता है। इसका उनके इमोशन्स के साथ ही बर्ताव पर भी असर पड़ता है। यह असर सिर्फ कुछ देर का नहीं बल्कि धीरे-धीरे पूरी पर्सनैलिटी पर भी असर डालता है।

कॉन्फिडेंस
यौन संबंधों की शुरुआत महिलाओं में अपनी बॉडी को लेकर कॉन्फिडेंस को भी बढ़ाता है। जब पार्टनर ऐसा हो जो आपकी हर चीज से प्यार करे तो कॉन्फिडेंस बढ़ना जायज सी बात है।

ब्रेस्ट फर्म होना
सेक्स के दौरान और उसके बाद ब्रेस्ट ज्यादा फर्म हो जाते हैं। दरअसल, यौन संबंध के दौरान नर्वस सिस्टम भी रिऐक्ट करता है और ब्रेस्ट ज्यादा फर्म हो जाते हैं। हालांकि यह न समझें कि ब्रेस्ट की यह फर्मनेस बनी रहेगी। दिमाग और बॉडी के रिलैक्स होते ही यह भी चली जाएगी।

ब्रेस्ट का साइज बढ़ना
यौन संबंधों की शुरुआत के बाद महिलाओं के ब्रेस्ट का साइज भी बढ़ने लगता है। ऐसा हॉर्मोन में आने वाले बदलावों के कारण होता है। हालांकि ऐसा सभी के साथ हो ऐसा जरूरी नहीं है।