सीपी जोशी के बयान पर उमा भारती का जवाब, 'हमारी जात नहीं जमात है'

सीपी जोशी के बयान पर उमा भारती का जवाब, 'हमारी जात नहीं जमात है'

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सीपी जोशी के कथित विवादित बयान पर मचे बवाल के बाद केंद्रीय मंत्री उमा भारती का बयान आया है. सीपी जोशो को जबाव देते हुए उन्होंने कहा, 'सीपी जोशी हमारी जात नहीं जमात है, देशभक्तों की जमात है. जोशी अगर चाहें तो इसमें शामिल हो सकते हैं.'

इससे पहले, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी सीपी जोशी के बयान को खारिज करते हुए शुक्रवार को कहा कि जोशी को अपने बयान के लिए खेद प्रकट करना चाहिए. उन्होंने जोशी के बयान को कांग्रेस के आदर्शों के खिलाफ करार दिया. इसके बाद सीपी जोशी ने अपने आपत्तिजनक बयान पर माफी मांग ली.

अपने बयान पर माफ़ी मांगते हुए सीपी जोशी ने ने ट्वीट कर कहा है कि कांग्रेस के सिद्धांतों और कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए मेरे कथन से समाज के किसी वर्ग को ठेस पहुंची हो तो मैं उसके लिए खेद प्रकट करता हूं.

क्या था मामला


सोशल मीडिया एवं कुछ चैनलों पर दिखाए गए एक वीडियो में सीपी जोशी को प्रधानमंत्री मोदी एवं उमा भारती की जाति पर कथित तौर पर सवाल करते हुए देखा जा सकता है, जिसमें वो कह रहे हैं कि धर्म पर केवल ब्राह्मण ही बात कर सकते हैं. जोशी ने यह बयान राजस्थान के नाथद्वारा में दिया है जहां से वह विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं.