MP में कभी कांग्रेस तो कभी BJP आगे

MP में कभी कांग्रेस तो कभी BJP आगे

भोपाल

Tue, 11 Dec 2018 08:55:22 (IST)नरेला से बीजेपी के विश्वास सारंग आगे चल रहे हैं।
Tue, 11 Dec 2018 08:46:45 (IST)मंदसौर सीट से कांग्रेस के नरेंद्र नहाटा आगे चल रहे हैं।
Tue, 11 Dec 2018 08:44:58 (IST)बुधनी सीट से सीएम शिवराज सिंह चौहान भी आगे चल रहे हैं।
Tue, 11 Dec 2018 08:43:39 (IST)सिलवानी से रामपाल सिंह, जतारा से बीजेपी के हरिशंकर, शिवपुरी से यशोधरा राजे सिंधिया आगे।
Tue, 11 Dec 2018 08:41:00 (IST)भोजपुर सीट से सुरेश पचौरी और सांची से प्रभुराम चौधरी आगे चल रहे हैं।
Tue, 11 Dec 2018 08:38:16 (IST)शुरुआती रुझान में बुरहानपुर सीट से अर्चना चिटनीस आगे।
Tue, 11 Dec 2018 08:22:00 (IST)मध्य प्रदेश पर चार सीटों से आए रुझान। तीन पर बीजेपी और एक पर कांग्रेस को बढ़त।
Tue, 11 Dec 2018 08:19:33 (IST)मध्य प्रदेश में दो सीटों पर आए शुरुआती रुझान। दोनों पर बीजेपी आगे।
Tue, 11 Dec 2018 08:07:04 (IST)पहले नतीजे आने दीजिए, फिर सीएम तय होगा: ज्योतिरादित्य सिंधिया
Tue, 11 Dec 2018 08:03:16 (IST)राज्य के सभी मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती शुरू।
Tue, 11 Dec 2018 07:35:02 (IST)भोपाल सिटी एसपी ने ओल्ड सेंट्रल जेल मतगणना केंद्र के बाहर बताया, 'सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए डेडीकेटेड टीमों को तैनात किया गया है। केंद्रों के बाहर सड़कों पर डाइवर्जन पॉइंट बनाए गए हैं। एक तीन-स्तरीय सुरक्षा प्रणाली है। कोई भी संचार उपकरण अंदर ले जाने की अनुमति नहीं है।'
Tue, 11 Dec 2018 07:26:11 (IST)मध्‍य प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2018 के ल‍िए सभी 230 सीटों पर 28 नवंबर को मतदान हुए थे। एग्जिट पोल्स में भी किसी एक के पक्ष में मतदाताओं का झुकाव देखने को नहीं मिला है।