बीएससी, एमएससी, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षाएं जून में

बीएससी, एमएससी, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षाएं जून में

रायपुर
प्रदेश के नर्सिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए परीक्षा व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) आयोजित करने जा रहा है। इसके लिए व्यापमं ने संभावित तारीखों की भी घोषणा कर दी है। इसकी सूचना व्यापमं की वेबसाइट के साथ-साथ चिकित्सा शिक्षा संचालनालय की वेबसाइट, पटल पर चस्पा की गई है।

कॉलेजों में बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी, एमएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम संचालित है। बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम के लिए संभावित तारीख 16 जून रखी गई है, जबकि पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग के लिए 23 जून, एमएससी नर्सिंग के लिए भी 23 जून तारीख निर्धारित की गई है।

चिकित्सा शिक्षा संचालनालय ने सभी छात्रों को सूचित किया है कि वे इस दौरान किसी भी कॉलेज प्रबंधन द्वारा करवाई जा रही अलग से परीक्षा का हिस्सा न बने, यह मान्य नहीं है। साथ ही कॉलेजों द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम से भी बचें।

संचालनालय में अतिरिक्त संचालक डॉ. निर्मल वर्मा का कहना है कि प्रदेश के निजी, सरकारी दोनों संस्थानों में प्रवेश के लिए परीक्षा की जिम्मेदारी संचालनालय की है, जो व्यापमं के माध्यम से होगी और काउंसिलिंग संचालनालय द्वारा करवाई जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि कोई व्यक्ति यह दावा करे कि वह प्रवेश दिलवा देगा तो ऐसे लोगों के झांसे में हरगिज न आएं।