पंजाब में हर दिन शाम छह बजे से अगली सुबह 5 बजे तक रहेगा नाइट कर्फ्यू , लगाया गया वीकेंट लॉकाडउन

पंजाब में हर दिन शाम छह बजे से अगली सुबह 5 बजे तक रहेगा नाइट कर्फ्यू , लगाया गया वीकेंट लॉकाडउन

नई दिल्‍ली
पंजाब में लगातार कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्‍या तेजी से बढ़ रही है। कोरोना के बेकाबू होते हालात में पंजाब सरकार ने रोजाना शाम 6 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक अगले नोटिस तक रात्रि लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया है। वहीं शुक्रवार को शाम 6 बजे से सोमवार सुबह तक 5 बजे तक वीकेंड कम्‍पलीट लॉकडाउन का आदेश दिया है। पंजाब में रात्रि कर्फ्य के दोरान सभी दुकानें शाम 6 बजे बंद करवा दी जाएगी। इसके अलावा शाम छह बजे से दूसरी सुबह 5 बजे तक इमरजेंसी सेवाओं के अलावा बाकी सभी गतिविधियां बंद रहेंगी। वहीं वीकेंड लॉकडाउन में भी सख्‍ती बरती जाएगी। 

पंजाब में कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए ये फैसला सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया। वहीं पंजाब सीएम ने कहा कि लोग इस अवधि में घर में रहें और सुरक्षि‍त रहें। वहीं कोरोना मरीजों को इलाज मिल सके इसके लिए मंत्रिमंडल ने पटियाला के राजिंदरा अस्पताल और अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में स्टाफ नर्सों के 473 पदों की भर्ती करने की इजाज़त दे दी है। 

कर्नाटक में लगाया गया 14 दिनों के लिए लॉकडाउन, CM येदियुरप्पा बोले- दिल्ली-महाराष्ट्र से भी ज्यादा कहर बता दें दिल्ली, उत्‍तर प्रदेश, पंजाब, महाराष्‍ट्र, कर्नाटक समेत अन्‍य राज्‍यों में बेकाबू होते कोरोना के चलते कोरोना मरीजों को इलाज नहीं मिल रहा है। इलाज के अभाव के बीच कोविड-19 के एक दिन में रिकॉर्ड 3,49,691 नए मामले सामने आए तथा 2,767 और लोगों की मौत हो गई।