घने कोहरे ने गोरखपुर से प्रयागराज और मुंबई की उड़ानें कराईं रद्द
गोरखपुर
कोहरे का असर जमीन से लेकर आसामान तक नजर आया। सोमवार को जहां कोहरे की वजह से प्रयागराज और मुम्बई की उड़ानें रद हो गई वहीं दिल्ली से आने वाली वैशाली और गोरखधाम एक से डेढ़ घंटे लेट होकर गोरखपुर पहुंची।
घने कुहरे के कारण इंडिगो की प्रयागराज और स्पाइस जेट की मुंबई उड़ान रद्द रही। दिल्ली और बाम्बे की इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट को री-शेड्यूल किया गया। इसके अतिरिक्त तकनीकी खामी की वजह से दिल्ली से गोरखपुर पहुंची एलाइंस एयर की उड़ान को लखनऊ डायवर्ट किया गया। बाद में यह उड़ान लखनऊ में रद्द कर दी गयी। इसके कुछ पैसेंजर्स को वैकल्पिक साधन से उनके गंतव्य तक भेजा गया। कुछ का किराया वापस किया गया तथा दूसरी फ्लाइट में एडजस्ट किया गया। पैसेंजर्स को ज्यादा परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए एयरलाइंस एवं एयरपोर्ट प्रशासन व्यवस्था में जुटा रहा।
इंडिगो एयरलाइंस के 11.30 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचने और फिर प्रयागराज जाने वाली उड़ान कोहरे के कारण रद्द रही। इसी क्रम में मुंबई से दोपहर 12 बजे आने वाली स्पाइस जेट एयरलाइंस की उड़ान रद्द रही। कोहरे के कारण दिल्ली और मुंबई की इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानों को री-शेड्यूल किया गया। दिल्ली से गोरखपुर आने वाली एलाइंस एयर की दिल्ली गोरखपुर फ्लाइट तकनीकी खामी के कारण यहां लैंड नहीं कर सकी। जिसे बाद में लखनऊ के लिए डायवर्ट किया गया। शाम को इस फ्लाइट को उड़ान का सिग्नल मिला लेकिन कम विजिबिलिटी के कारण उड़ान को रद्द करना पड़ा। कोहरे का असर अन्य उड़ानों पर भी पड़ा।
bhavtarini.com@gmail.com 
