कहीं जिंदगी को बेस्वाद न कर दे स्वादिस्ट आइस्क्रीम, जानिए क्या हो सकते हैं नुकसान

कहीं जिंदगी को बेस्वाद न कर दे स्वादिस्ट आइस्क्रीम, जानिए क्या हो सकते हैं नुकसान

भोपाल। बड़े हो या बच्चे सभी आइस्क्रीम के दीवाने हैं। गर्मी के मौसम में तो लोग लगभग रोज ही आइस्क्रीम खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी पसंदीदा आइसक्रीम भी आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। यदि आप ज्यादा आइसक्रीम खा रहे हैं, तो यह सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। आइसक्रीम कई समस्याओं को जन्म दे सकते हैं। 

जानिए क्या हो सकते हैं नुकसान

मोटापे का खतरा

रोजाना आइसक्रीम खाने वालों में मोटापा की समस्या बढ सकती है। आइसक्रीम में कैलोरी और फैट की मात्रा ज्यादा होती है। ऐसे में ज्यादा आइसक्रीम खाने वालों का वजन तेजी से बढ़ सकता है। ये समस्या उन लोगों में ज्यादा हो सकती है, जो लोग फिजिकल एक्टिविटी कम करते हैं, उनके लिए यह और भी हानिकारक हो सकता है। ज्यादा फैट वाले डाइट शरीर में चर्बी बढ़ाते हैं, जिससे मोटापे का खतरा रहता है।

बढ सकता है इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ सकता है

आइसक्रीम में शुगर बहुत ज्यादा होती है, जो खून में शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकती है। नियमित आइसक्रीम खाने से इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ सकता है, जिससे टाइप-2 डायबिटीज होने का खतरा बढ़ जाता है। डायबिटीज के मरीजों को तो आइसक्रीम से पूरी तरह बचना चाहिए।

बढता है कोलेस्ट्रॉल का स्तर, दिल की बीमारियों का खतरा

आइसक्रीम में सैचुरेटेड फैट और ट्रांस फैट पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाता है। इससे धमनियों में प्लाक जमने लगता है, जिसके कारण हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। अगर आप पहले से ही दिल से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो आइसक्रीम कम ही खाना बेहतर है।

पेट संबंधी समस्याएं होती हैं

कुछ लोगों को आइसक्रीम खाने के बाद पेट में गैस, अपच या दस्त की शिकायत हो सकती है। दरअसल, दूध से बनी आइसक्रीम में लैक्टोज होता है, जिसे पचाने में कुछ लोगों को दिक्कत होती है। लैक्टोज इनटॉलरेंस वाले लोगों को आइसक्रीम खाने से बचना चाहिए।

दांतों के लिए नुकसानदायक है आइसक्रीम

आइसक्रीम में मौजूद चीनी दांतों के लिए नुकसानदायक होती है। यह बैक्टीरिया को बढ़ावा देती है, जिससे कैविटी और दांतों में सड़न की समस्या हो सकती है। खासतौर पर बच्चों को ज्यादा आइसक्रीम खिलाने से उनके दांत कमजोर हो सकते हैं।

गले में खराश और सर्दी-जुकाम

ज्यादा ठंडी चीजें खाने से गले में खराश और सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है। खासकर जब व्यक्ति पहले से ही सर्दी-खांसी से पीड़ित हो, तो आइसक्रीम खाने से स्थिति और बिगड़ सकती है।

एलर्जी की संभावना

कुछ लोगों को दूध, ड्राई फ्रूट्स या आइसक्रीम में मिलाए गए आर्टिफिशियल फ्लेवर से एलर्जी हो सकती है। इससे त्वचा पर रैशेज, खुजली या सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप  यूटयूब चैनल  से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट, देखें-  मप्र समाचार, छत्तीसगढ समाचार, उडीसा समाचार, राजस्थान समाचार, पंजाब समाचार, उप्र समाचार, खेल समाचार, धर्म समाचार, कैरियर समाचार, बिजनेस समाचार