कबीर सिंह के बाद उड़ान भर रहा Shahid Kapoor का करियर, अब एक फिल्म के लिए लेंगे इतनी फीस

कबीर सिंह के बाद उड़ान भर रहा Shahid Kapoor का करियर, अब एक फिल्म के लिए लेंगे इतनी फीस

नई दिल्ली    
बॉलीवुड के चॉकलेट हीरो शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) अब 40 करोड़ की फीस लेंगे। शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' इस वर्ष प्रदर्शित हुयी है। कबीर सिंह अब तक 270 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है। 'कबीर सिंह' से पहले शाहिद कपूर का फिल्मी करियर जहां रुका हुआ नजर आ रहा था, वहीं इस फिल्म की सफलता के बाद शाहिद का करियर एक बार फिर बुलंदियों की ओर उड़ान भरता नजर आ रहा है।

कबीर सिंह, शाहिद के करियर में एक गेम चेंजर फिल्म साबित हुई है। शाहिद कपूर जहां पहले एक फिल्म के लिए 10-12 करोड़ रुपये लिया करते थे, अब उन्होंने अपनी फीस को चार गुणा से ज्यादा बढ़ा दिया है। चर्चा है कि शाहिद को तेलुगू फिल्म जर्सी के रीमेक के लिए अप्रोच किया गया है।

शाहिद ने फिल्म के लिए 40 करोड़ रुपये की डिमांड की है। जर्सी एक क्रिकेटर की इमोशनल जर्नी को दिखाती है, जो क्रिकेट टीम में अपनी जगह वापस पाने के लिए संघर्ष करता है। फिल्म को क्रिटिक्स और पब्लिक का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। यदि सब कुछ ठीक रहा तो इस फिल्म के रीमेक में शाहिद कपूर नजर आ सकते हैं।